फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chini mil

न्यौली चीनी मिल के लेखाकार ने किया 11 लाख का गबन

Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
chini mil
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में एक बड़े गबन का मामला सामने आया है। यहां मिल के लेखाकार ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर 11 लाख रुपये का गबन कर लिया। मिल के वरिष्ठ प्रबंधक ने लेखाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेखाकार फरार है।
विज्ञापन

चीनी मिल में तैनात जिला रायबरेली के गोविंदपुर के लेखाकार शिवकुमार के पास मिल एवं उसके पेट्रोलपंप का लेखा जोखा रहता था। बीती 2 सितंबर से लेखाकार बिना बताए चीनी मिल से फरार हो गया। उससे फोन पर भी कोई संपर्क नहीं हुआ। मिल प्रबंधन को आशंका हुई कि कहीं लेखा जोखा में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। ऐसे में ऑडिट कराया गया। इसमें पाया गया कि लेखाकार ने 11 लाख रुपये का गबन कर लिया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक हेराफेरी उसने मिल के पेट्रोल पंप के बिल वाउचर में की है। इस मामले में मिल के वरिष्ठ प्रबंधक एनएल श्रीवास्तव ने गबन के आरोपी लेखाकार पर सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज करावा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेखाकार बीती 2 सितंबर से फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेखाकार ने हेराफेरी कर 11 लाख रुपये का गबन किया है। उसने बिल वाउचर में बड़ी हेराफेरी की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है- एनएल श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक, न्यौली चीनी मिल।

- चीनी मिल प्रबंधक की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी लेखाकार फरार है। उसकी तलाश कर रहे हैं- रविंद्र बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed