{"_id":"5df51e508ebc3e87952b2532","slug":"chini-mil-kasganj-news-agr4200507157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने खरीदा साढ़े तीन लाख कुंतल गन्ना, पच्चीस हजार कुंतल चीनी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने खरीदा साढ़े तीन लाख कुंतल गन्ना, पच्चीस हजार कुंतल चीनी तैयार
विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ने अब तक जिलेभर से साढ़े तीन लाख कुंतल गन्ने की खरीद कर ली है। मिल में 25 हजार कुंतल चीनी तैयार कर ली गई है। चीनी बिक्री के लिए गन्ना विभाग ने चीनी मिल को सहमति पत्र भी दे दिया है, लेकिन शर्त दी है कि पहले पुराने सत्र के बकाए का भुगतान करें, उसके बाद ही नए सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया जा सकेगा।
चीनी मिल में लगातार गन्ने की खरीद की जा रही है। जिलेभर में बनाए गए गन्ना खरीद केंद्रों के अलावा चीनी मिल के मुख्य द्वार पर खरीद केंद्र पर भी प्रतिदिन खरीद हो रही है। वैसे तो पिछले दिनों चीनी मिल में तकनीकि खामी आई, लेकिन गाजियाबाद से बुलाए गए इंजीनियर की टीम ने खामी दूर कर दी। उसके बाद व्यवस्थित मिल का चक्का घूम रहा है।
शनिवार तक चीनी मिल ने साढ़े तीन लाख गन्ने की खरीद कर ली है। खरीदे गए गन्ने से 25 हजार कुंतल चीनी बनाई है। चीनी मिल के अफसरों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर चीनी बिक्री की अनुमति मांगी। जिस पर गन्ना विभाग ने बिक्री की सहमति दे दी है, लेकिन शर्त लागू की है कि नए सत्र में तैयार की गई चीनी की बिक्री से पुराने सत्र में खरीदे गए गन्ने का पूर्ण भुगतान करें। उसके बाद ही नए सत्र के गन्ना खरीद का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।