{"_id":"5bb47e33867a552c9418b95d","slug":"chinese-tourist-tried-to-blow-up-the-drone-over-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की सुरक्षा में चीनी पर्यटक ने लगाई सेंध, सीआईएसएफ की बड़ी चूक आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की सुरक्षा में चीनी पर्यटक ने लगाई सेंध, सीआईएसएफ की बड़ी चूक आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक ने ड्रोन उड़ाने की कोशिश की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इस बार ताजमहल के गेट से प्रतिबंधित सामान लेकर विदेशी पर्यटक प्रवेश कर गया। उसने रायल गेट से ड्रोन उड़ाने की कोशिश की। इस बीच उस पर सीआईएसएफ के जवानों की नजर पड़ी। उससे तत्काल ड्रोन कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दो सालों में ताजमहल के ऊपर 18 से ज्यादा बार ड्रोन उड़ाया गया है। बुधवार को एक बार फिर सुरक्षा तार-तार हुई। चीन के बीजिंग के रहने वाले पर्यटक गुई गुआन जियोंग ने सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे का ताजमहल का टिकट लिया। उसने ड्रोन के साथ पश्चिमी गेट से प्रवेश किया।
विज्ञापन
ताजमहल के रायल गेट पर पहुंचा। वहां से ड्रोन उड़ाने की कोशिश की। इस देखकर सीआईएसएफ जवान हरकत में आए। उन्होंने तत्काल ड्रोन अपने कब्जे में लिया। पर्यटक से भी पूछताछ की जा रही है। सवाल ये है कि पर्यटक ड्रोन लेकर गेट से प्रवेश कैसे कर गया? ये ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक है।
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास 500 मीटर के दायरे में ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। ये प्रतिबंध तत्कालिक डीएम पंकज कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाए थे। इसके बाद भी ताजमहल के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ने की घटना लगातार हो रही हैं। इस पर सुरक्षा दल पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है।