फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chinese tourist detained for flying drone over Taj Mahal

सुरक्षा में सेंध: महताब बाग से चीन के पर्यटक ने ताजमहल पर उड़ाया ड्रोन कैमरा

Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Chinese tourist detained for flying drone over Taj Mahal
चीनी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में मंगलवार की सुबह बड़ी चूक हुई। ताजमहल के पास महताब बाग से मंगलवार सुबह चीन के पर्यटक सियउ यू ने ड्रोन कैमरा उड़ाया। ड्रोन कैमरे से ताजमहल की ऊपर से रिकार्डिंग की गई। पुलिस ने रिकॉर्डिंग डिलीट कराई। 
विज्ञापन


चीन का पर्यटक मेहताब बाग से ड्रोन उड़ा रहा था। तभी ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों की नजर ड्रोन पर पड़ी। उन्होंने पर्यटन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने चीनी पर्यटक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसके हाथ में ड्रोन का रिमोट था। वो यमुना और ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस ने रिकार्डिंग डिलीट करा दी गई। पर्यटक को थाने ले जाया गया। उसे समझाया गया कि यहां ड्रोन कैमरे के प्रयोग की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्डिंग डिलीट कराई

उससे सवाल किया गया कि ताज के फोटो और वीडियो इस तरह ड्रोन से लेने के पीछे क्या मकसद था? उसने बताया कि वह ताज के शानदार फोटो लेना चाहता था, इसलिए ड्रोन की मदद ली। उसे किसी ने नहीं बताया कि यहां ड्रोन कैमरा इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। बाद में माफीनामा लिखवाकर उसे छोड़ दिया गया। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस तरह के मामले पहले भी आए हैं। इसे देखते हुए होटल मालिकों से कहा गया है कि वे उनके यहां आने वाले पर्यटकों को बताएं कि ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल न करें। एएसआई और पर्यटन विभाग से भी बात की जा रही है कि प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से संबंधित दिशा-निर्देश का प्रचार-प्रसार किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed