फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child's body found hanging from noose, accused of murder

Agra News: फंदे पर झूलता हुआ मिला बालक का शव, लगाया हत्या का आरोप

Fri, 13 Dec 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Child's body found hanging from noose, accused of murder
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव नगला उल्फत में बृहस्पतिवार की दोपहर को 14 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बालक की हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त किया है।
विज्ञापन

नगला उल्फत निवासी मुन्नालाल के 14 वर्षीय बेटे चंद्रकांत का शव गांव के ही हेमराज व शैलेंद्र सिंह के खेत की मेड़ पर लगे एक पेड़ पर झूल रहा था। ग्रामीण पंकज कुमार ने शव लटके होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने किशोर के परिजनों के साथ ही सोरों पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

मृतक के पिता मुन्ना लाल ने बताया कि गांव में झूले वाला आया हुआ था। चंद्रकांत 11 बजे घर से झूला झूलने की बोल कर गया था। दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि उनके बेटे का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की किसी ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। मृतक भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बालक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed