फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children should be given information about the freedom movement

Agra News: स्वतंत्रता आंदोलन की बच्चों को जानकारी दी जाए

Tue, 06 Aug 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children should be given information about the freedom movement
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी। - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी।
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नौ अगस्त से प्रारंभ हो रहे काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की तैयारियों की बैठक में समीक्षा की। कहा कि स्कूलों में स्वतंत्रता आंदोलन की बच्चों को जानकारी दी जाए। प्रत्येक विद्यालय, विकास खंड, नगर निकाय कार्यालय अमृत सरोवर, शहीद स्मारक, स्मृति स्थलों पर कार्यक्रम कराए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैनपुरी षडयंत्र केस 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों, आजादी के ज्ञात-अज्ञात नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान, चित्रकला, पेन्टिंग, सुलेख एवं निबन्ध, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर पुरस्कृत किया जाए। नौ अगस्त को सुबह प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों के चित्र के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घटित घटनाओं पर आधारित स्लोगन की तख्तियां दी जाएं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, राम नारायण, गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अजयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




हर घर पर दिखाई दे तिरंगा

मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा दिखाई देना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के गौरवमय इतिहास की जानकारी दी जानी चाहिए। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहरे। हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। तीन किमी दौड़ का आयोजन स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक एवं वापस स्टेडियम तक किया जाए। शाम को नगर पालिका में कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed