फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children science congress

Agra News: गौरव राष्ट्रीय स्तर पर देंगे बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुति

Fri, 16 Dec 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
children science congress
कासगंज। सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र गौरव अपने समूह के साथ 26 दिसंबर से अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुति देंगे। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय पर 1 से 3 दिसंबर को गाजियाबाद में आईआईटी इंजीनियर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्र गौरव का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। छात्र गौरव के समूह ने मुख्य विषय स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना के उप विषय स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार के अंतर्गत स्मार्ट स्प्रे मशीन पर प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर प्रस्तुतीकरण किया था। जिसमें चयन समिति ने उसे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया। उसने इस प्रोजेक्ट के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह की उपस्थिति में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। जिलाधिकारी ने उसकी सराहना करते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी। एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय के विज्ञान अध्यापक करन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed