{"_id":"69e92977c0f1da735402ca9b","slug":"children-raised-a-resounding-call-for-cleanliness-and-greenery-on-earth-day-they-organized-a-rally-for-environmental-conservation-as-slogans-of-plant-trees-save-lives-rang-out-agra-news-c-25-1-agr1035-1041487-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों ने भरी स्वच्छता और हरियाली के लिए हुंकार, पृथ्वी दिवस पर निकाली पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली, गूंजे पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों ने भरी स्वच्छता और हरियाली के लिए हुंकार, पृथ्वी दिवस पर निकाली पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली, गूंजे पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ के नारे
विज्ञापन
आगरा। पृथ्वी दिवस पर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की कमान संभालते हुए स्वच्छता और हरियाली के लिए हुंकार भरी। हाथों में तख्तियां और जुबां पर स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन का संकल्प लिए रैली निकाली।
रैली में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान न केवल विद्यालय परिसरों में पौधरोपण किया गया बल्कि नई पीढ़ी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को ‘ना’ कहकर प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की शपथ भी ली। छात्रों ने पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ जैसे प्रेरक नारों के जरिये लोगों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। गीला-सूखा कूड़ा अलग करना और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
पोस्टर बनाने, निबंध लेखन और क्विज के जरिये छात्रों ने पर्यावरण की चुनौतियों और उनके समाधान को रेखांकित किया। नगर निगम के अधिकारियों और शिक्षकों ने इसे सामाजिक बदलाव की बड़ी कड़ी बताया।