{"_id":"666745e51a5297413d0b510e","slug":"children-of-council-schools-will-become-athletes-got-budget-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-116390-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एथलीट बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एथलीट बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, मिला बजट
Mon, 10 Jun 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अब परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी एथलीट बनकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। विद्यालयों में ''खेलो इंंडिया- फिट इंडिया'' अभियान के तहत खेल गतिविधि कराई जाएंगी। बच्चों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए शासन से बजट मिलना शेष है।
जनपद में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में 1.22 लाख बच्चे शिक्षारत हैं। इन बच्चों को अब पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैटमिंटन, शतरंज व कैरम, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, बॉलीवाल व हैंडबाल, ब्लाइंड क्रिकेट आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि से खेल से संबंधित सामान की खरीदारी होगी। प्राथमिक विद्यालयों में पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार रुपये के हिसाब से धन खर्च किया जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। खेलकूद सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल मैदान काे भी ध्यान में लिया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। सबसे पहले बच्चे अंतर विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।