{"_id":"6632b31ff26eaed8ad0d9734","slug":"children-of-council-schools-will-also-become-digital-literate-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-114607-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी बनेंगे डिजिटल साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी बनेंगे डिजिटल साक्षर
Thu, 02 May 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जूनियर कक्षाओं की विज्ञान की किताब में कंप्यूटर के विस्तृत पाठ्यक्रम शामिल किया गया है।शासन की पहल पर बच्चों को कंप्यूटर के ज्ञान में निपुण बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अभी तक जूनियर कक्षाओं में विज्ञान की किताब में कंप्यूटर चैप्टर के रूप में शामिल था, लेकिन अब जो नई किताबें आई हैं उसमें किताब के अंतिम भाग में कंप्यूटर के चैप्टर के स्थान पर विस्तृत पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। इससे बच्चों को एआई सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी होगी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को आधुनिक ज्ञान देने के लिए पहले से ही डिजिटल क्लास बनाए गए हैं। जहां पर बच्चों को एलसीडी और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से उन्हें यह शिक्षा दी जाएगी।
इन विषयों के बारे में दी जाएगी शिक्षा ः कक्षा छह में कंप्यूटर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, स्क्रैच, पाइथन और एआई का अध्याय शामिल किया गया है। कक्षा सात में कंप्यूटर एवं इंटरनेट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, तार्किक सोच, कोडिंग, पाइथन टोकन्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जोड़ा गया है। कक्षा आठ में विज्ञान विषय में विद्यार्थी नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, कोडिंग, पाइथन में यूजर इनपुट के साथ-साथ डेटा और एआई के बारे में पढ़ाया जाएगा।