{"_id":"68e3e9ae0fa00346f105e49e","slug":"children-die-after-drinking-cough-syrup-sale-of-coldrif-syrup-halted-in-agra-samples-taken-for-medicines-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत....कोल्ड्रिफ की रोकी गई बिक्री, सरकारी गोदाम और मेडिकल स्टोर से भरे छह नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत....कोल्ड्रिफ की रोकी गई बिक्री, सरकारी गोदाम और मेडिकल स्टोर से भरे छह नमूने
Mon, 06 Oct 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:39 PM IST
सार
औषधि विभाग की टीम ने कोल्ड्रिफ व अन्य कफ सिरप की जांच के लिए डौकी स्थित जिला वेयरहाउस का निरीक्षण किया। दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
टीम ने जांच के लिए भेजे नमूने।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजस्थान और मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद सरकारी गोदाम और मेडिकल स्टोरों की जांच तेज हो गई है। औषधि विभाग की टीम ने जिला वेयरहाउस और मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के पांच नमूने भरे हैं। सरकारी गोदाम में एक संदिग्ध लोशन का नमूना भरा गया। सभी को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि कोल्ड्रिफ व अन्य कफ सिरप की जांच के लिए टीम ने डौकी स्थित जिला वेयरहाउस का निरीक्षण किया। वहां चार कंपनी के कफ सिरप की आपूर्ति पाई गई। चारों के नमूने लिए गए। वहीं स्टाफ ने गामा बैंजीन हेक्साक्लोराइड लोशन को संदिग्ध बताते हुए उसका भी नमूना लेकर जांच कराने का आग्रह किया। इस पर लोशन का नमूना भी लैब भेजा है।

फतेहाबाद में ही सुरेश मेडिकल स्टोर से कफ सिरप का एक नमूना लेकर लैब भेजा गया। सभी कफ सिरप के निर्माता कंपनी, निर्माण तिथि, बैच नंबर, एक्सपायर्ड तिथि, ड्रग कोड समेत अन्य जानकारी दर्ज कर रिपोर्ट भी बनाई गई है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप कहीं नहीं मिला।
कोल्ड्रिफ के स्टॉक की मांगी जानकारी
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के औषधि निरीक्षकों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन लगाते हुए बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी विक्रेताओं से इस कफ सिरप के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है।
आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री न करने और स्टॉक की जानकारी देने के लिए कहा गया है। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप की आगरा में आपूर्ति नहीं होती है। फिर भी संगठन में इस सिरप की खरीद-बिक्री न करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में वीनेश के बाद ओकेश का भी मिला शव...अब तक नदी में मिली आठ लाशें, चार लापता