{"_id":"600b15828ebc3e2c4b715d3e","slug":"children-dead-after-test-the-rabit-killed-powder-kasganj-news-agr4776008100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरन समझ चाट ली चूहा मार दवा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूरन समझ चाट ली चूहा मार दवा, बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। कस्बे के मोहल्ला काजी में एक बालक ने घर में रखे चूहे मारने वाले पाउडर को चूरन समझकर चाट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए परिजन निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, लेकिन बालक की जान नहीं बचा पाए। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बालक को दफना दिया है।
घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। मोहल्ला काजी निवासी फरमान (13) पुत्र कल्लू अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर की एक अलमारी में उसने एक पैकेट रखा देखा। इसमें चूहा मारने वाला पाउडर रखा था। बालक ने समझा कि यह चूरन है। बालक ने चूरन समझकर चूहा मारने वाला पाउडर खा लिया। जब थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उससे पूछा कि क्या खाया है।
बालक ने पैकेट की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यह चूरन खा लिया है। उसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे पटियाली निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन बालक को गंजडुंडवारा में निजी चिकित्सालय ले गए। यहां भी उसकी हालत बिगड़ती गई। परिजन बालक को शुक्रवार सुबह हायर सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही उसने गंजडुंडवारा में निजी चिकित्सक के यहां दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शुक्रवार शाम बालक का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया।