{"_id":"670686897c8765e8110cb4c8","slug":"children-and-women-should-be-vaccinated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-125355-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों और महिलाओं का किया जाए टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों और महिलाओं का किया जाए टीकाकरण
Wed, 09 Oct 2024 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
बच्चों और महिलाओं का किया जाए टीकाकरण
- सीएचसी बेवर क्षेत्र के गांव जमौरा पहुंचे सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर के अंतर्गत गांव जमौरा में नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि बच्चों और महिलाओं को दिया जाए शतप्रतिशत टीकाकरण का लाभ।
सीएमओ को निरीक्षण के समय एएनएम, आंगनबाड़ी और आशाएं मौजूद मिलीं। आशाओं और आंगनबाड़ी से कहा कि कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। हर हाल में उसका टीकाकरण पूरा कराया जाए। एएनएम को निर्देशित किया कि 10 वर्ष की आयु के बच्चों और 16 वर्ष की आयु के बच्चों को भी टीडी का टीकाकरण शत प्रतिशत लगाया जाए। सीएमओ ने कंपोजिट विद्यालय जमौरा में बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि मच्छरों से बचने के लिए अपने घरों के आसपास सफाई रखें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें मच्छरदानी का प्रयोग करें। 11 अक्टूबर से आशाएं और आंगनबाड़ी घर-घर दस्तक देकर सेहत का हाल जानेंगी।
इस अवसर पर डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह, रवींद्र सिंह गौर, महेंद्र सिंह गौर, उपेंद्र कुमार, अहमद खान, राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।