फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child superintendent who beat the girl was arrested

बाल सुधार गृह नहीं टॉर्चर होम: बच्ची को पीटने वाली बाल अधीक्षिका गिरफ्तार, बेड पर सोते समय दिखाई थी क्रूरता

Thu, 14 Sep 2023 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

आगरा के राजकीय बालगृह की अधीक्षिका की क्रूरता का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पल से पीटा। इतना ही नहीं वो बच्चों से मालिश कराती थी और पैर दबवाती थी। आरोप है कि अधीक्षिका ने ऑफिस को ऐशो-आराम का अड्डा बना रखा था। 

 

विज्ञापन
child superintendent who beat the girl was arrested
अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजकीय बालगृह (शिशु) में बच्ची की चप्पल से पिटाई के मामले में आरोपी निलंबित की गई अधीक्षिका पूनम पाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से अंतरिम जमानत मिल गई। मुकदमे में अन्य कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन





 

मंगलवार को पूनम पाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह राजकीय बालगृह में आवासित बच्ची की चप्पल से पिटाई कर रही थीं। यह 4 सितंबर का था। दूसरा वीडियो एक बच्चे के हाथ-पैर बंधे होने का था। वह फर्श पर जमीन पर लेटा हुआ था। मामले में बालगृह की आयाओं ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) अजयपाल सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार को जांच के आदेश किए थे। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद अधीक्षिका पूनम पाल को निलंबित किया गया था।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बालगृह के प्रभारी अधीक्षक शिव कुमार ने थाना शाहगंज में पूनम पाल के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015) की धारा 75 में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें मारपीट की धारा की भी वृद्धि की गई। मामले में बृहस्पतिवार को दोपहर में थाना शाहगंज पुलिस बालगृह पहुंची। पुलिस ने पूनम पाल को बयान दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुकदमे में एक ही वीडियो का जिक्र
राजकीय बालगृह में 10 वर्ष तक की आयु के 28 बच्चे रह रहे हैं। इनकी देखभाल के लिए कर्मचारी तैनात हैं। थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमे में पूनम पाल के अलावा संस्था में तैनात कार्मिक, आया, पूर्व प्रभारी संस्था के अधीक्षकों के खिलाफ जांच करने की बात कही गई है। अन्य तैनात कर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है। उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। मुकदमे में एक ही वीडियो की बात कही गई है, जबकि दो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

ये भी पढ़ें - UP: महज 6 घंटे में पुलिस ने खोज निकाली चोरी की कार, बदायूं से चुराई गई थी; शिकोहाबाद में मिली


 


मिली एक सप्ताह की अंतरिम जमानत
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बालगृह की तत्कालीन अधीक्षिका पूनम पाल को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपी को एक सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। उन्होंने अस्थमा से पीडि़त होने की बात कही थी। वीडियो वायरल करने वाले की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी, जो भी घटना में संलिप्त होगा आरोपी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed