फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child suffers from stomach ache during journey, Railways helps

Agra News: सफर में बच्चे के पेट में हुआ दर्द, रेलवे ने की मदद

Fri, 14 Nov 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Child suffers from stomach ache during journey, Railways helps
कासगंज। मां और बाबा के साथ ट्रेन से भाटपार रानी से मथुरा जा रहे बच्चे के पेट में कन्नौज के पास तेज दर्द उठने लगा। इससे बच्चा सफर में परेशान हो गया। बच्चे के परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रेलवे से मदद मांगी। इस पर रेलवे बच्चे को कासगंज स्टेशन पर उपचार दिलाया। इसके बाद बच्चा परिजनों के साथ मथुरा रवाना हो गया।
विज्ञापन


छपरा-मथुरा एक्सप्रेस (15109) से अंकिता यादव ससुर राम प्रसाद यादव और साढ़े तीन साल के बेटे अक्षित के साथ बुधवार को भाटपार रानी स्टेशन से मथुरा जंक्शन जा रही थी। अंकिता ने बताया कि सफर के दौरान कन्नौज से ट्रेन निकलने के बाद अचानक उनके बेटे अक्षित के पेट में तेज दर्द होने लगा। उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने अपने पति राजेंद्र यादव को इसके बारे में फोन करके जानकारी दी तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रेल मंत्रालय से बेटे के उपचार के लिए मदद मांगी। रेल मंत्रालय ने तुरंत इस पर एक्शन लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इज्जतनगर रेल मंडल से कासगंज स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई और बच्चे को उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। अंकिता ने बताया कि ट्रेन कासगंज जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे अधिकारियों के साथ डॉक्टर कोच में पहुंचे और बेटे को जांच के बाद दवा दी। इससे उसे आराम मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed