{"_id":"61e4805c9fd8da3bae677b75","slug":"child-missing-while-playing-outside-the-house-in-saiyan-agra-news-agr5214745177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंया में घर के बाहर खेलते समय बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंया में घर के बाहर खेलते समय बालक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। ग्राम गढ़सान में रविवार की शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा पांच वर्षीय बालक लापता हो गया। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजन खोजबीन में जुटे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चला था।
एसओ सैंया जितेंद्र कुमार ने बताया कि गढ़सान निवासी ट्रक चालक योगेंद्र का पांच वर्षीय बालक ललित रविवार को छोटी बहन राधिका (3) व आसपास के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे मां पूनम ने ललित को बुलाया। ललित के नहीं मिलने पर मां व अन्य परिजनों ने ललित की खोजबीन की। सायं सात बजे तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं गांववालों ने पुलिस को बताया कि गांव में दो बाइकों पर चार लोग साधु के रूप में जाते दिखे थे। लोगों को आशंका है कि वही लोग बच्चे को ले जा सकते हैुं। एसओ ने बताया कि बच्चे की खोजबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है।