फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Helpline stops child marriage

Agra News: चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह रुकवाया

Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Child Helpline stops child marriage
फोटो 24 दलपतिपुर में जानकारी जुटाती चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम। स्रोत विभाग
मैनपुरी। थाना भोगांव के गांव दलपतिपुर में हो रहे एक बाल विवाह को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रुकवा दिया है। किशोरी को एक नंवबर को बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा। बाल कल्याण समिति द्वारा दोनों पक्षों को सुनकर अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी रामनाथ राम को दलपतिपुर में बाल विवाह किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को मौके पर जाकर बाल विवाह को रोकने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम को जानकारी करने पर पता चला कि नाबालिग बच्ची की शादी होने वाली है। बताया गया कि किशोरी की उम्र अभी 18 वर्ष नहीं हुई है। कागज देखने पर पता चला कि 18 साल होने में अभी पांच महीने शेष हैं। बरात ग्राम अस्योली थाना कोतवाली जिला मैनपुरी से आ रही थी ।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के जिला कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार, केस वर्कर प्रशांत शर्मा, पर्यवेक्षक किरण, अनुज कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, शिवकुमार, सुमित कुमार, नरेंद्र, आशा, अमित राणा सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य वेदप्रकाश शुक्ला ने बाल विवाह रुकवा दिया। किशोरी के पिता को एक नवंबर को बाल कल्याण समिति में पेश करने के आदेश दिए। किशोरी के बालिग होने तक शादी नहीं करने की हिदायत दी। फिलहाल नाबालिग की शादी रोक दी गई है। मैनपुरी ब्लॉक परिसर स्थित बाल कल्याण समिति में एक नवंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed