फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies of fever, 6 dengue positive patients found

बुखार से बालक की मौत, 6 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले

Wed, 22 Sep 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Child dies of fever, 6 dengue positive patients found
कासगंज। बुखार से सहावर क्षेत्र में एक बालक की मौत हो गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 नए डेंगू मरीज चिह्नित किए गए। बुखार व डेेंगू से अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है। बुखार के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सहावर के मोहल्ला काजी निवासी मोहम्मद सैफ (9) पुत्र बब्लू कुरैशी को तीन दिन पहले बुखार आया। बुखार के बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। निजी चिकित्सक के यहां ही उसका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को उसकी मौत हो गई। विभाग ने कलानी, विलौटी, भरगैन, मिलिक इलाही, मुदिया, बनियानी, राजेेपुर, नगला सेढू, सेवर, गनेशपुर, उस्मानपुर, फतेहपुर कला, खड़िया,बासपुरा, गदरपुरा, गोपालपुर, नगला कैया, सिरसौल, सिरावल, बहेड़िया, क्यामपुर ग्रामों में टीमों को भेजा। इन गांवों में जांच के दौरान 90 बुखार के मरीज मिले। जिससे बुखार से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 825 हो गया। वहीं 90 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें से 6 मरीज पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार टीमों को भेजा जा रहा है। टीमें मरीजों का इलाज करने के साथ ही दवा का छिड़काव भी कर रही है। इसके साथ ही जिन घरों में कूलर आदि में पानी भरा मिलता है उनको खाली करा दिया जाता है, जिससे मच्छर न पनप सकें। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed