{"_id":"68c1a210b24c08a6ff052408","slug":"child-dies-and-three-injured-as-balcony-of-house-collapses-in-agra-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में मकान का छज्जा भरभराकर गिरा...मच गई चीखपुकार, मासूम की माैत; तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में मकान का छज्जा भरभराकर गिरा...मच गई चीखपुकार, मासूम की माैत; तीन लोग गंभीर घायल
Wed, 10 Sep 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:36 PM IST
सार
आगरा में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। गली में बैठे परिवार के ऊपर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबकर एक मासूम की माैत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहगंज के सराय ख्वाजा में बुधवार शाम को एक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे घर के बाहर चारपाई पर बैठे पड़ोसी चालक आफताब, उसकी पत्नी, 2 साल की बेटी और 4 साल बेटा मलबे में दब गए। आनन-फानन में चारों को मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए, जहां चार साल के बालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य तीनों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे की है। सराय ख्वाजा के रहने वाले परवेज ने नाई की मंडी के अदनान को अपना मकान बेचा है। इसमें अदनान निर्माण कार्य करा रहा है। इसके लिए तोड़फोड़ की जा रही है। हैमर मशीन ने कार्य चल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इससे आसपास के मकान में दरार आ गई हैं। बंटी, गुड्डू और लाला के मकान में समस्या है। इस बारे में ठेकेदार से कहा गया, लेकिन मशीन चलाना बंद नहीं किया गया।
गुड्डू के घर के सामने रहने वाले चालक आफताब पत्नी फरहीन, बेटी आतिफा (2), रफत (4) और सात महीने के बेटे के साथ गली में चारपाई पर बैठे हुए थे। अचानक गुडडू के घर का छज्जा गिर गया। आफताब सहित चार लोग मलबे की चपेट में आ गए, जबकि सात महीने का बेटा मां की गोद से छिटकर दूर जा गिरा। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां रफत को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में आफताब सहित अन्य तीन को एसएन मेडिकल कालेज ले गए। सीओ लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आतिफा और फरहीन की हालत गंभीर है। एसएन प्राचार्य से बात कर उचित उपचार दिलाया जा रहा है। पड़ोसी के मकान में तोड़फोड़ की जा रही थी। इस वजह से हादसा हुआ। मामल में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजे की बात कही गई है।