फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies after being hit by vehicle while going to visit father

Agra News: पिता के पास जाते बालक की वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by vehicle while going to visit father
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ढोलना मार्ग पर बुधवार की सुबह पांच वर्षीय बालक की लोडर वाहन की चक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम सड़क पार कर अपने पिता के पास जा मेडिकल स्टोर पर रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के गांव नगला लोधी खड़ेया निवासी प्रवीन कुमार (पांच वर्ष) पुत्र पुष्पेंद्र कुमार चार दिन से बुखार से पीड़ित था। पिता पुष्पेंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर दवा दिलवाने के लिए निजी चिकित्सक के यहां कासगंज आया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद बालक को वहीं बैठाकर वह उसकी दवा लेने के लिए सड़क पार करके मेडिकल स्टोर पर चला गया। इस दौरान बालक वहां से उठकर सड़क पार कर पिता के पास जाने लगा। इस बीच वह कासगंज से ढोलना की ओर जा रहे लोडर वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुष्पेंद्र सहित राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल बालक लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed