{"_id":"621707bd0690ee529b78847e","slug":"child-died-at-government-orphanage-due-to-head-injury-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: राजकीय बाल गृह में बेड से गिरे शिशु की मौत, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: राजकीय बाल गृह में बेड से गिरे शिशु की मौत, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा, जांच के आदेश
Thu, 24 Feb 2022 09:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 09:51 AM IST
सार
आगरा के राजकीय बाल गृह (शिशु) में नवजातों की देखभाल को लेकर फिर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जनवरी में आठ माह के शिशु की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम हुआ तो स्टाफ की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
राजकीय बाल गृह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजकीय बाल गृह (शिशु) में आठ माह के शिशु आर्यन के सिर में बेड से गिरकर गंभीर चोट आई। गहरा घाव हो गया। स्टाफ ने ये बात प्रभारी से छिपाई। शिशु की तबीयत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस लापरवाही का खुलासा होने के बाद अब जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
घटना आठ जनवरी 2022 की है, जो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। शाम करीब चार बजे आया ने शिशु को दूध पिलाने के बाद बेड पर लिटा दिया था। बच्चा बेड से छिटक कर सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा। लेकिन किसी भी स्टाफ ने इसकी जानकारी प्रभारी को नहीं दी।
विज्ञापन
उस रात शिशु को तेज बुखार आने पर स्टाफ जिला अस्पताल लेकर गया। वहां से बच्चे को दवा देकर वापस शिशु गृह भेज दिया। फिर दूसरे दिन नौ जनवरी को हालत और बिगड़ने पर आर्यन को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। जहां मासूम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी दर्ज की गई तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन