फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child death due to current to save crop from stray animals in mainpuri

खेत की बाड में करंट आने से बच्चे की मौत: पशुओं से फसल बचाने के लिए दौड़ा रखा था करंट, खेलते समय पहुंचा बच्चा

Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

मक्का के खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया।
 

विज्ञापन
child death due to current to save crop from stray animals in mainpuri
खेत पर लगे तारों में छोड़ा जाता है करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज के पास खेत में पशुओं को रोकने के लिए लगाई गई बाड़ में प्रवाहित करंट से एक बालक की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव नगला ढरकन निवासी अनुसूचित जाति के सुनील का पुत्र कृष्णा (12) अपने छोटे भाई गोलू (10) के साथ बृहस्पतिवार को तरबूज लेने के लिए अजीतगंज गया था। दोपहर के समय दोनों भाई तरबूज लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। अजीतगंज पेट्रोल पंप के पीछे खेत से होकर लौटते में एक मक्का के खेत में लगी बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP में तीन बच्चों की मौत: पोखर में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में दो भाइयों की गई जान, गम में डूबा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

करंट लगने से कृष्णा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोलू गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोलू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


ये भी पढ़ें -  यकीन नहीं होगा आपको: पुरातत्व विभाग को नहीं पता पहले किसने बनाया आगरा किला, RTI में मिला ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed