फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Archaeological Department does not know who built Agra Fort first got this answer in RTI

यकीन नहीं होगा आपको: पुरातत्व विभाग को नहीं पता पहले किसने बनाया आगरा किला, RTI में मिला ये जवाब

Thu, 01 Jun 2023 10:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 10:41 PM IST
सार

जन सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी में एएसआई ने जवाब में कहा कि समसामयिक साहित्य पढ़ें। ये जवाब मिलने के बाद सूचना मांगने वाले शख्स भी हैरान हैं।
 

विज्ञापन
Archaeological Department does not know who built Agra Fort first got this answer in RTI
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किला पहले किसने बनवाया। अबकर ने किले में क्या बदलाव किए। किला बनने से पहले उस स्थान पर क्या बना था। बादल गढ़ का क्या इतिहास है। पृथ्वी राज चौहान से आगरा किले का क्या संबंध। इन सवालों के जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा सर्किल कार्यालय में नहीं हैं। यह खुलासा जनसूचना अधिकार (आरटीआई) से हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें

विज्ञापन

मिला ये जवाब

कालीबाड़ी निवासी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने एएसआई के आगरा सर्किल स्थित अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय से आगरा किले के निर्माण, इतिहास और पृथ्वीराज चौहान से संबंध को लेकर आरटीआई में 27 मई 2023 को जानकारी मांगी थी। एएसआई के सूचना अधिकारी महेश चंद मीणा ने आरटीआई में मांगी गई सूचनाओं का लिखित जवाब देते हुए कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी आगरा सर्किल कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इस तरह की जानकारी के लिए समसामयिक साहित्य पढ़ा जा सकता है। आरटीआई आवेदक ने अपीलीय अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय में सूचना के लिए अपील दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें -  बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: ऐसे हाल में मिलीं 10 बाइकें, पहचान करना भी मुश्किल; छह आरोपी गिरफ्तार

किले में रहे थे चार मुगल बादशाह

आगरा किले में चार मुगल बादशाहों के रहने का पुस्तकों में जिक्र है। शहंशाह अकबर के अलावा जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। अकबर से पहले भी आगरा किला मौजूद था।

ये भी पढ़ें -  'दीवान जी फंसे': हसीन लड़की का वीडियो कॉल देख पुलिस कर्मी भूल गया खुद की मर्यादा; हकीकत सामने आई तो छूट पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed