{"_id":"5ebd79f18ebc3e903f6c3339","slug":"child-dead-kasganj-news-agr441867056","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के चलते दस्त हो जाने से हुई थी दुधमुंहे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के चलते दस्त हो जाने से हुई थी दुधमुंहे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के ग्राम नवाबगंज सराय में 8 दिन पूर्व बीसीजी का टीका लगने के बाद दुधमुंहे बच्चेे की मौत के मामले अधिकारियों की टीम ने जांच पूरी कर ली है। इसमें बच्चे की मौत का कारण बच्चे में फैले संक्रमण से रक्त सहित दस्त होना सामने आया है। विभाग की इस रिपोर्ट की अब डब्ूलएचओ ( वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) जांच करेगा। उसक बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
अनुष्क (14 दिन)पुत्र दुष्यंत को लॉकडाउन के बाद शुरू कराए गए टीकाकरण अभियान के तहत 6 मई को बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीकाकरण के 24 घंटे के भीतर बच्चे की मौत हो गई। इससे लोगों ने टीकाकरण पर सवाल उठा दिए। इसके बाद मामले की जांच के लिए सीएमओ ने एसीएमओ नरेंद्र कुमाव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश को मामले की जांच सौंपी।
दोनों ही अधिकारियों ने बच्चे के परिजनों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। जाने पर दो सदस्यीय टीम ने इस मामले की जांच की। इसके बाद सामने आया कि बच्चे को दस्त के साथ ब्लड आ रहा था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
बच्चे का जन्म समय से पहले घर पर ही हुआ था। बच्चे के भीतर संक्रमण फैला गया, इससे उसको दस्त हो गए। दस्त में खून आने का मामला भी सामने आया। जो उसकी मौत का कारण बना। जांच पूरी हो जाने के बाद अब डब्लूएचओ की टीम इसका अवलोकन करेगी। उसके बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। -डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी