फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child buried under debris due to collapsing earthen mound, death

Agra News: मिट्टी का टीला ढहने से मलबा में दबा बालक, मौत

Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Child buried under debris due to collapsing earthen mound, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनी।
थाना क्षेत्र के गांव समान में शुक्रवार की दोपहर एक मिट्टी का टीला ढह गया। पास ही खेेल रहे दो बच्चे मलबा के नीचे दब गए। एक मासूम तो किसी तरह बाहर निकल आई। लेकिन जब तक बालक को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे सूचना मिलने के बाद तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
समान निवासी राजेंद्र कश्यप का नौ वर्षीय पुत्र गौतम कश्यप शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही मिट्टी के एक टीला के पास खेल रहा था। उसके साथ ही गांव निवासी रतन कश्यप की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी थी। दोनों बच्चे टीला के पास खेल रहे थे, तभी अचानक टीला ढह गया और उसका मलबा दोनों बच्चों के ऊपर आ गिरा। लक्ष्मी किसी तरह से मलबा से बाहर निकली और घर जाकर घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही अफरा- तफरी मच गई। बालिका व गौतम के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मलबा को हटाने के बाद जब तक गौतम को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देख माता पिता की चीख निकल गई। आनन फानन परिजन सीएचसी किशनी भी ले गए, लेकिन चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव लेखपाल स्वदेश के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण व मृतक के परिजन से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सहमी हुई नजर आई मासूम लक्ष्मी
मिट्टी के टीला के ढ़हने से हुए हादसे में नौ वर्षीय गौतम की मौत से हर कोई दुखी है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के समय मलबा के नीचे दबने वाली पांच साल की मासूम लक्ष्मी सहमी नजर आई। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र कश्यप के पांच पुत्रों में से गौतम चौथे नंबर का था। सुबह वह लक्ष्मी के साथ टीला के पास खेल रहा था। बच्चे अक्सर उसी टीले के पास खेलने जाया करते थे। लेकिन शुक्रवार को हादसा हो गया और गौतम की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed