फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief veterinary officer dies From dengue in Mainpuri

मैनपुरी में डेंगू से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Fri, 01 Nov 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chief veterinary officer dies From dengue in Mainpuri
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पुष्प कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) व मोहल्ला खत्ता निवासी एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि मोहल्ला खत्ता में 10 अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत डेंगू से होने की पुष्टि नहीं की है। वहीं, गुरुवार को जिला अस्पताल में वायरल बुखार के 300 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं, 11 को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पुष्प कुमार तीन दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के एक प्रमुख प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई। वे 56 वर्ष के थे। वे मूलरूप से जनपद बुलंदशहर के पहाशू के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ में मकान बनाकर रह रहा है। गुरुवार को उनके शव का अलीगढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विकास भवन में बीमारी से दूसरी मौत से अधिकारी चिंतित 
दीवानी रोड स्थित विकास भवन में पूर्व में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी अनिल कुमार की मौत डेंगू से हुई थी। इसके साथ ही अब विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की मौत के बाद यहां संचालित करीब 20 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चिंतित हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है कि सीवीओ की मौत डेंगू से हुई है। मोहल्ला खत्ता में डेंगू के मरीजों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर अन्य मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें उपचार दिलाया जाएगा। 
 

शहर के दीवानी रोड स्थित नगला निरंजन के बाद पास में ही स्थित खत्ता कालोनी में डेंगू के चलते लोग दहशत में हैं। इस कालोनी में कुल 11 घर हैं, जिनमें 11 लोग डेंगू की चपेट में अब तक आ चुके हैं।

इस कॉलोनी की निवासी अन्नू यादव पत्नी सीटू यादव एक सप्ताह से डेंगू की चपेट में थीं। परिजनों ने आगरा में उनका इलाज कराया फिर दिल्ली ले गए। दिल्ली से सैफई लाए यहां उपचार के दौरान अन्नू की मौत हो गई। 

खत्ता कॉलोनी के ये हैं डेंगू की चपेट में 
रिंकी पुत्री वीरेंद्र सिंह, निक्की पुत्र वीरेंद्र सिंह, मनोज पुत्र सोहरन सिंह, मुस्कान पुत्री हरविलास, ममता पत्नी हरविलास, योगेश पुत्र हरविलास, सीटू पुत्र अलकेश, प्रमोद फौजी, अनुपम पुत्री प्रमोद, दीक्षा पुत्री हरिओम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed