फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi attack on Samajwadi Party in Etah Where there was curfew earlier, now Kanwar Yatra leaves

एटा में सीएम योगी का सपा पर हमला: कहा- पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकलती है कांवड़ यात्रा

Sun, 13 Feb 2022 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Feb 2022 02:09 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi attack on Samajwadi Party in Etah Where there was curfew earlier, now Kanwar Yatra leaves
एटा में सीएम योगी ने सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एटा के जलेसर के एमजीएम मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे। अब कांवड़ यात्रा निकलती है। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं। कहा कि यहां के क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा का संस्थान नहीं दिया गया। हमने एटा को मेडिकल कॉलेज दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत जलेसर के घंटे से की। कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 क्विंटल का घंटा बनाया गया। मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं।

विज्ञापन

2017 से पहले थी अराजकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले सत्ता से प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफिया की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं। पहले जलेसर को डार्क जोन बना दिया था। हमने सिंचाई के लिए पानी दिया और घर-घर मीठा जल पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने विधवा, दिव्यांगों की पेंशन बंद कर पाप किया था। छटे हुए गुंडों को पेंशन शुरू की। हमने पर विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी। कहा कि एटा कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने जलेसर से संजीव दिवाकर और मारहरा से वीरेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में मतदान की अपील की।

सरकार की योजनाएं गिनाईं

- 12 हजार दिव्यांगजनों को पेंशन 
- 23700 विधवा महिलाओं को पेंशन
- 40000 वृद्धजनों को पेंशन मिल रही
- 64000 किसानों का कर्ज माफ किया
- 2.87 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ 
- 22200 गरीबों के मकान बनवाए
- 15 लाख लोगों को महीने में दो बार मुफ्त राशन

दो बड़ी सभाओं को लेकर कड़ी रही सुरक्षा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भाजपाई और समर्थक जलेसर पहुंचे। सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा सहित दो पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। सभास्थल से लेकर नगर भर में पुलिस के जवान काफी संख्या में तैनात रहे। जनसभा में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस की नजर रही। 

दोपहर बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के रामलीला मैदान पहुंचे। उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात किए गए। बाजारों में भी पुलिस की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed