फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chief minister yogi adityanath will come in firozabad

कल फिरोजाबाद आएंगे सीएम योगी, इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Tue, 20 Mar 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath will come in firozabad
सीएम योगी - फोटो : self
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को फिरोजाबाद में आ रहे हैं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वह नगर निगम के 1.63 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने लोकार्पण कार्यों की फाइनल सूची तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। 

वह जिन नौ स्थलों पर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उसमें चंद्रवार गेट, कृष्णा नगर, संतोष नगर, झलकारी नगर, सदर बाजार से बस स्टेंड तक साइट पटरी व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, साठ फुटा रोड, महादेव नगर, सम्राट नगर क्षेत्र में एक करोड़, 63 लाख 91 हजार 221 रुपये के विकास कार्य शामिल है। 
विज्ञापन

नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों द्वारा सुबह से जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, डाकबंगला, जिला मुख्यालय से आसफाबाद तक सर्विस रोड की सफाई कराई गई। 

इस दौरान सड़कों पर सफाई कराने के साथ कूड़ा उठावाया गया। जिन स्थानों पर कूड़ेदान में कूड़ा भर गया था। उसे खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed