फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will address farmers' seminar today in Farah mathura

पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरह में करेंगे किसान गोष्ठी को संबोधित

Thu, 22 Sep 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 12:11 AM IST
सार

मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल और महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रात: 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will address farmers' seminar today in Farah mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के फरह में पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव के तहत चार दिवसीय समारोह आज से शुरू हो जाएगा। शुभारंभ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे तो समापन पर राज्यपाल का आगमन होगा। प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संघ के पदाधिकारी यहां विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार की दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दीनदयाल धाम पर उतरेगा। वह करीब 1 घंटे 10 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल और महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय जन्मोत्सव मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को प्रात: 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रात: 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम्य विकास प्रदर्शनी एवं विराट किसान गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे से कु श्ती दंगल एवं सायं 7 बजे शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम और रात 10 बजे से रसिया दंगल होगा। 
विज्ञापन


23 सितंबर को प्रात: 8 बजे से स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत गाए जाएंगे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रात: 9 बजे, दोपहर एक बजे विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होगा, मुख्य वक्ता चंपत राय महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रहेंगे। दोपहर 3 बजे से कुश्ती दंगल और सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन 24 सितंबर को प्रात: 9 बजे से दीनदयाल कामधेनु गोशाला में गोपूजन होगा। सुबह 11 बजे से कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे से लोकगीत प्रतियोगिता होगी। इसी दिन सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 10 बजे से जिकड़ी भजन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समापन 25 सितंबर को होगा। शोध कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। सायं 5 बजे प्रदर्शनी स्टाल प्रतियोगिता होगी और सायं 5:30 बजे से विश्वकर्मा सम्मान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता सम्मान कार्यक्रम होगा। डॉ. हरीश रौतेला प्रांत प्रचारक आएसएस ब्रज प्रांत मौजूद रहेंगे। रात 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि अनामिका जैन अंबर, कविता तिवारी, डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. विष्णु सक्सेना, कमलेश मौर्य मृदु, शिव कुमार व्यास, गजेंद्र सोलंकी, सचिन दीक्षित, रामखिलाड़ी स्वदेशी अपनी कविताओं से लोगों को रोमांचित करेंगे।

दुकानदारों ने डाल दिया डेरा

दूरदराज के गांवों के लोगों के लिए मेला आकर्षण का केंद्र रहता है। लोग विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेले का आनंद उठाने आते हैं। विभिन्न राज्यों से आए छोटे-बडे़ दुकानदारों ने कई दिन पहले से यहां डेरा डाल दिया है। लोहे के संदूक, बक्से, घरेलू आटा चक्की, पिसाई वाले दुकानदार तो यहां करीब एक महीने तक डेरा डाले रखते हैं। मुख्य उद्देश्य दीनदयालजी के विचारों के अनुसार आयोजन से गांव, गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, महिला आदि वर्ग के उत्थान की कोशिश करना ही हमेशा रहा है।

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

बुधवार की सुबह से हुई बारिश से हेलीपैड और मेला स्थल पर जलभराव हो गया। डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने मेला स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। जलभराव होने से हेलीपैड स्थल में बदलाव किया है, मेला स्थल पर भरे पानी को सुखाने के इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed