फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lathmar Holi 2022 Chief Minister Yogi Adityanath May Visit in Mathura Barsana

बरसाना की लठामार होली आज: मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना, तैयारियों में जुटे पुलिस-प्रशासन के अफसर

Fri, 11 Mar 2022 09:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 09:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मिली भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23वीं बार मथुरा आ सकते हैं। उनके बरसाना की लठामार होली आयोजन में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
Lathmar Holi 2022 Chief Minister Yogi Adityanath May Visit in Mathura Barsana
भाजपा मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 23वीं बार मथुरा आ सकते हैं। उनके शुक्रवार को यहां बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन


साल 2017 में सूबे की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता पर श्रीकृष्ण की नगरी रही। इसी के चलते लगातार 22 बार मथुरा जनपद का दौरा करते हुए समय-समय पर विकास कार्य से लेकर रंगोत्सव में भी शिरकत की। बृहस्पतिवार को योगी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की बंपर जीत के बाद 23वीं बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ सकते हैं। 
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से लगातार होली पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री

पिछले पांच साल से लगातार बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने वाले मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की संभावना है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार बरसाना की लठामार होली में शिरकत करने आते हैं। इस बार उनके आगमन की संभावना को देखकर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हो चुकी है बैठक

करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ में सीएम के लठामार होली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बैठक भी हुई थी, जिसमें यह बात भी आई थी कि अगर सरकार बनी तो पूरी संभावना रहेगी कि लठामार होली में सीएम बरसाना पहुंचें। साथ ही श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed