फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister's Mass Marriage Scheme: 472 couples tied in marriage

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाः दांपत्य सूत्र में बंधे 472 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Mass Marriage Scheme: 472 couples tied in marriage
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: बाह में एक साथ गूंजे वेदमंत्र और कुरान की आयतें, बंधन में बंधे 251 ? - फोटो : Agra Dehat
बाह। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, अकोला, खंदौली, शमसाबाद, एत्मादपुर और बरौली अहीर में शादियां कराई गईं। इस दौरान कुल 472 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। विवाह और निकाह की रस्में एक साथ निभाई गईं। मंडप पर वेदमंत्र और आयतें एक साथ गूंजीं।
विज्ञापन

बाह में 251 जोड़ों की शादी हुईं। जरार में आयोजित समारोह में विधायक पक्षालिका सिंह ने मुख्यमंत्री के सगुन की किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि योजना से दहेज की कुरीति से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, चेयरमैन सुनील बाबू, बीडीओ बाह अतरंजन सिंह, बीडीओ जैतपुर मुकेश कुमार, बीडीओ पिनाहट नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

- फतेहाबाद में 61 जोड़ों की शादी कराई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गुर्जर ,नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, खंड विकास अधिकारी मंगल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेहपुर सीकरी में भी 37 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। मौके पर गुड्डू चाहर, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र मित्तल, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-अकोला में 31 जोड़ों की शादी कराई गई। मौके पर ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू, प्रभारी खंड विकास अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, डॉ. गंभीर सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।

- खंदौली में 25 जोड़ों की शादी कराई गई। मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान, बीडीओ रामवंत बीडीओ मौजूद रहे। संवाद
-एत्मादपुर में 22 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें दो मुस्लिम जोड़े भी थे। मौके पर खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान, श्रेयांश चौहान, विष्णु ठाकुर आदि रहे।
- शमसाबाद में 63 जोड़ों का विवाह कराया गया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, रघुवंशी प्रताप, खंड विकास अधिकारी बीएस चौहान मौजूद रहे।
- बरौली अहीर में 45 जोड़ों का विवाह कराया गया। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed