{"_id":"5bc37dfdbdec22699b1486c2","slug":"chief-election-officer-orders-probe-of-fake-voter-identity-cards-by-bangladeshi-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले गैर भारतीयों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले गैर भारतीयों की होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय बैठक में बोलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कई बांग्लादेशी नागरिकों के वोटर कार्ड बनने का मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि प्रदेशभर में गैर भारतीय निवासी मतदाताओं की जांच होगी। लोकसभा चुनाव से पहले आयोग के पास मजबूत मतदाता सूची होगी ताकि कोई इस पर सवाल न उठा सके और सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की मंडलीय समीक्षा के बाद रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान का अधिकार सिर्फ भारतीय निवासी को ही है। ऐसे में यदि किसी गलती से वोटर कार्ड बन गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जा रहा है। गलत तरीके से बनने वाले मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अच्छे चुनाव के लिए साफ-सुधरी मतदाता सूची जरूरी है ताकि पात्र मतदाता वोट डालने से वंचित न रह जाए। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह हो गए हैं, उनको कटवाया जा रहा है।

वीवीपैट को होगा प्रयोग
उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेशभर में वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रयोग किया जाएगा। कुछ लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए वीवीपैट और ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का डेमो दिया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। वेंकटेश्वर लू ने आगरा-मथुरा में कम मतदान प्रतिशत होने पर चिंता भी जताई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के प्रति बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पाठ्यक्रम में शामिल कराने की कवायद की जा रही है। कई शिक्षा बोर्ड को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। क्योंकि यदि बच्चे जागरूक होंगे तो वह अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार, जिलाधिकारी एनजी रविकुमार भी मौजूद थे।