फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chicken roll served instead of veg in a five-star hotel customer sought one crore rupees compensation

UP: पांच सितारा होटल में वेज की जगह परोसा चिकन रोल, ग्राहक की बिगड़ी हालत; मांगा एक करोड़ रुपये मुआवजा

Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
सार

ग्राहक ने  वेज रोल का ऑर्डर किया था, लेकिन उनके पास चिकन रोल परोस दिया गया। इसे खाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। 

 

विज्ञापन
Chicken roll served instead of veg in a five-star hotel customer sought one crore rupees compensation
वेज रोल - फोटो : facebook

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहक ने वेज रोल का ऑर्डर दिया। उसे चिकन रोल परोस दिया। खाने पर पता चला तो ग्राहक को उल्टियां हो गईं। बेचैनी में उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद ग्राहक ने होटल प्रबंधक सहित पांच लोगों को धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कानूनी नोटिस भेजा और एक करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है।

विज्ञापन

14 अप्रैल की है घटना 

घटना 14 अप्रैल को हुई। गनपति किंग काउंटी निवासी अर्पित गुप्ता अपने मित्र के साथ फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शाम 4:30 बजे खाना खाने पहुंचे। खाने में वेज रोल ऑर्डर किया। वेज रोल की जगह होटल स्टाफ ने चिकन रोल परोस दिया। रोल का कुछ हिस्सा खाने के बाद ग्राहक को पता चला, तबीयत बिगड़ गई। दूसरे ग्राहक ने घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब के बदमाश: खाली प्लॉट में कई दिन खेला क्रिकेट, फिर मौका लगते ही डकैती; मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा गया नोटिस 

अधिवक्ता नरोत्तम शर्मा के माध्यम से बुधवार को कानूनी नोटिस भेजा गया है। इसमें ग्राहक की धार्मिक भावनाएं आहत करने व असुरक्षित खाद्य पदार्थ खिलाने के आरोप लगाते हुए एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है।

तीन से 10 साल की सजा का प्रावधान 

वहीं, विधि विशेषज्ञ व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक गुप्ता का कहना है कि ऐसे मामलों में धार्मिक भावनाएं आहत करने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम व मिलावटी पदार्थ खिलाने की धाराओं में केस दर्ज हो सकता है। इसमें 3 से 10 साल तक सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed