{"_id":"5eae80498ebc3e908f686481","slug":"chhedchhad-with-daughter-father-report34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को बचाने आई बेटी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को बचाने आई बेटी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मामूली बात पर कहासुनी होने के बाद चार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिता को बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी युवकों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरूरु कर दी है।
विज्ञापन
मामला थान छेत्र के मोहल्ला वंसी नगर का है। यहां के एक व्यक्ति के साथ मोहल्ले के ही 4 युवकों ने मारपीट कर दी। गाली-गलौज और मारपीट करने पर हंगमा खड़ा हो गया। पिता को बचाने के लिए जब उसकी बेटी पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ भी अभद्रता और छेड़छाड़ कर दी। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को आता देख हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में आकर तेरी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार युवकों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिन युवकों के खिलाफ यह मुकदमा लिखा गया है, उनमें अनूप कुमार, बीपी सिंह, करु और अजय आदि शामिल हैं। इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन