फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Know Story celebrated in Jahangiri Palace

Shivaji Maharaj Jayanti: जहांगीरी महल में गूंजेगी शिवाजी महाराज की वो गौरवगाथा, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

Tue, 18 Feb 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:18 AM IST
सार

छत्रपति शिवाजी महाराज को कौन नहीं जानता। वर्ष 1674 में उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। उनकी जयंती दीवान-ए-आम नहीं, जहांगीरी महल में मनेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Know Story celebrated in Jahangiri Palace
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा किला के जिस दीवान-ए-आम में तख्त पर बैठकर मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को कैद करने का आदेश दिया, इस बार उस दीवान-ए-आम में शिवाजी महाराज की जयंती नहीं मनाई जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दीवान-ए-आम की जगह जहांगीरी महल के बाहर बने पार्क में समारोह करने की अनुमति दी है। आयोजकों ने 2,000 लोगों की अनुमति मांगी थी, लेकिन केवल 800 लोगों को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


आगरा किला में दो साल से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह आयोजित कर रहे अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि 19 फरवरी को छत्रपति की 395 वीं जयंती पर समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आएंगे। वह 19 फरवरी की शाम को आगरा किला में शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन

उनके साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी आएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों और नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। आगरा किला के बाहर बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जहां लोग समारोह का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। महाराष्ट्र और देशभर के एक करोड़ से ज्यादा शिव प्रेमी डिजिटल माध्यम से भी इस समारोह से जुड़ेंगे।

 

40 डेसिबल रखनी होगी आवाज
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के लिए 2 साल पहले 11 फरवरी, 2023 में प्रोजेक्शन मैपिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुति में तेज आवाज के कारण दीवान-ए-आम की दीवार और छत में दरारें आ गई थीं। एएसआई ने इसमें टिलटेल ग्लास लगा दिया था। एक साल बाद इसकी मरम्मत कर दरारें भर दी गईं। इस साल अनुमति की शर्त में 40 डेसिबल तक ही साउंड रखने के लिए कहा गया है ताकि स्मारक को साउंड सिस्टम की धमक से नुकसान न पहुंचे। जहांगीरी महल के खुले पार्क में ही स्टेज बनाई जाएगी, जिसे छोटा कराया गया है। आयोजकों ने बड़े और ऊंचे मंच का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने इसे छोटा करा दिया।

 
विज्ञापन

2,000 लोगों की अनुमति मांगी
अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह में 2,000 लोगों के लिए अनुमति मांगी है, लेकिन एएसआई ने अभी लिखित में कुछ नहीं बताया है। इस बार दीवान-ए-आम की जगह जहांगीरी महल में कार्यक्रम करने के लिए एएसआई की ओर से कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed