{"_id":"6af6a1d8f26e0ecaa10aa2da","slug":"chhath-puja-relief-8-special-trains-to-run-via-agra-for-eastern-up-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा: पूर्वांचल के लिए चलाई गईं आठ स्पेशल ट्रेन, आगरा से गुजरेंगी; देखें समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा: पूर्वांचल के लिए चलाई गईं आठ स्पेशल ट्रेन, आगरा से गुजरेंगी; देखें समय सारणी
Fri, 13 Nov 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:06 AM IST
सार
छठ पूजा पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। आगरा रेल मंडल से होकर गोरखपुर, मऊ और अयोध्या के लिए चार जोड़ी यानी आठ स्पेशल ट्रेनें नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को इस बार ट्रेनों के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। त्योहार पर घर जाने और लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर, मऊ और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनें 13 नवंबर के बाद भी चलेंगी। इनमें कुछ ट्रेनें आगरा ईदगाह तो कुछ आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनसे आगरा के यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रास्ते पूर्वांचल के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे। ट्रेनों का संचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 09111-09112 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल शामिल है। यह ट्रेन वडोदरा से गोरखपुर और गोरखपुर से वडोदरा के बीच चलेगी। आगरा में इसका ठहराव ईदगाह स्टेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 09111 का संचालन 24 नवंबर तक और वापसी में 09112 का संचालन 25 नवंबर तक निर्धारित है। इसी तरह 09195-09196 वडोदरा-मऊ स्पेशल कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे यात्री मऊ और वडोदरा के बीच यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 09195 का संचालन 28 नवंबर और 09196 का 29 नवंबर तक होगा।
मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल (09183-09184) भी ईदगाह स्टेशन से होकर चलेगी। इससे मुंबई और मऊ के बीच यात्रा करने वाले आगरा के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 09183 का संचालन 25 नवंबर और 09184 का 27 नवंबर तक होगा।
वहीं, उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल (09097-09098) ईदगाह स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे अयोध्या जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन संख्या 09097 का संचालन 24 नवंबर और 09098 का 25 नवंबर तक निर्धारित है। इस तरह पूर्वांचल के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का लाभ आगरा के यात्रियों को मिलेगा।