फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath Mahotsav will be held in Baldev on this date Preparations started

Mathura:  बलदेव में इस तारीख को होगा छठ महोत्सव,  'ब्रज के राजा' देंगे दर्शन; शुरू हुई तैयारियां

Fri, 06 Sep 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

बलदेव छठ महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पंचायत कार्यालय एसडीएम की अगुवाई में बैठक हुई।
 

विज्ञापन
Chhath Mahotsav will be held in Baldev on this date Preparations started
बलदेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के बलदेव में 9 सितंबर को बलदेव छठ महोत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। इसमें एसडीएम राजकुमार भास्कर व क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा- मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। 4-5 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। 2 से 3 स्थानों पर पार्किंग बनेंगी। दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। क्षीरसागर से गंदा पानी निकाल कर साफ पानी भरवाया जाए। यहां गोताखोर, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन


एसडीओ नीरज शर्मा ने कहा कि विद्युत खंबों पर प्लास्टिक कवर लगाए जाएंगे। शाम को विद्युत कटौती पर रोक लगेगी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. वीएस सिसौदिया ने कहा कि तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई, पानी टैंकर, चलित शौचालय की व्यवस्था होगी। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, जेई अशोक शर्मा, ईओ संजय कुमार, एडीओ प्रेम सिंह, मंदिर की ओर से कन्हैया पांडेय, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed