टूंडला। महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए छठ पूजा कर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के समापन पर महिलाओं ने 36 घंटे बाद जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
छठ पूजा बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। नगर के न्यू रेलवे कालोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर में पानी घाट (कुंड) बनाए गए। यहां महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। प्रमुख रूप से दो दिन तक चलने वाले पर्व पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा और विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों, फल, गन्ने आदि के साथ सूर्यदेव व छठ देवी की उपासना की। बुधवार शाम भी सूर्यास्त के दौरान महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया था।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह सूर्योदय से पूर्व ही महिलाएं घाट पर पहुंच गई और मंगल गीत गाते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर मुकेश प्रजापति, चंदा प्रजापति, करन कुमार प्रजापति सोनू, रेखा, एससी तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, डॉ. रमेश यादव, रामेश्वर मिश्रा, ज्योतिषाचार्य ब्रजेश तिवारी, नवलेश ठाकुर, टीटीई अमरदीप, श्याम सुंदर, गोपाल ठेकेदार आदि मौजूद रहे।