फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemistry teacher turns out to be a drug dealer, arrested from Khandauli

UP: रेव पार्टियों में ऑनलाइन ड्रग्स की सप्लाई, केमिस्ट्री शिक्षक गिरफ्तार; यूट्यूब से सीखा था एमडीएमए बनाना

Sat, 07 Mar 2026 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 08:18 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में केमिस्ट्री शिक्षक को एमडीएमए ड्रग्स के लिए केमिकल तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक वह यूट्यूब से तरीका सीखकर ड्रग्स तैयार करता था, जिसकी सप्लाई हैदराबाद की रेव पार्टियों तक हो रही थी।

विज्ञापन
Chemistry teacher turns out to be a drug dealer, arrested from Khandauli
आरोपी मनोज

विस्तार

हैदराबाद की रेव पार्टियों के लिए महंगी एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई जोधपुर का गणित शिक्षक वीरेंद्र और खंदाैली के नगला मट्टू में रहने वाला केमिस्ट्री शिक्षक ऑनलाइन करते थे। तेलंगाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पहले वीरेंद्र को पकड़ा था। शुक्रवार को खंदाैली से दिव्यांग मनोज को गिरफ्तार किया। उसके घर से सैकड़ों लीटर केमिकल बरामद किया गया। थाना खंदाैली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का मनोज 15 साल से नगला मटटू में दिनेश उपाध्याय के मकान में किराए पर रह रहा था। वह केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) का शिक्षक है। बृहस्पतिवार को हैदराबाद पुलिस आगरा आई। उसने मनोज के बारे में जानकारी दी। बताया कि हैदराबाद की रेव पार्टियों में एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई में उसका नाम है। जोधपुर का वीरेंद्र इंटरमीडिएट का गणित शिक्षक है। वह ड्रग्स की ऑनलाइन बिक्री भी कर रहा था। एक सप्ताह पहले उसे पकड़ा गया। उसने बताया कि मनोज ड्रग्स के लिए केमिकल तैयार करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 स्कूल में मिले थे दोनों, यूट्यूब से सीखा तरीका
पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसे आगरा में अच्छे स्कूल में नाैकरी नहीं मिल सकी। इस पर एक साल पहले जोधपुर चला गया था। वहां कोचिंग पढ़ाने लगा। एक निजी स्कूल में नाैकरी मिल गई। जून 2025 में स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र से मुलाकात हुई। उसने लालच दिया। कहा कि ड्रग्स के लिए केमिकल बनाकर देने पर रकम देगा। वह इस कार्य में शामिल हो गया। केमिकल बनाने के लिए उसने इंटरनेट और यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया। वह एमडीएमए ड्रग्स बनाकर देने लगा। वीरेंद्र ड्रग्स की बिक्री ऑनलाइन करता था। इसके बाद वो घर में ही यह काम करने लगा। माल तैयार कर वीरेंद्र को भेजता था। उसने दो महीने पहले दुकान भी किराए पर ले ली।

 
विज्ञापन

केमिकल से बना सकता था करोड़ों की ड्रग्स
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के घर से बरामद माल की कीमत करोड़ों में है। मेथिलीन डाईऑक्सीमेथैम्फेटामाइन (एमडीएमए) एक अवैध दवा है। जो सेवन के बाद उत्साह का तीव्र अनुभव देता है। आरोपी की दुकान से 450 लीटर डिस्टिल वाटर, 120 लीटर मिथाइलामाइन, 27.50 लीटर हाइड्रोब्रोमिक एसिड, 100 लीटर इथाइल एसिटेट, 50 लीटर एसीटोन, 40 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड, 9 लीटर एथेनाल बरामद किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed