फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemistry questions made NEET candidates sweat

Agra News: रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने छुड़ाए नीट परीक्षार्थियों के पसीने

Sun, 04 May 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chemistry questions made NEET candidates sweat
मैनपुरी। जिले के 10 केंद्रों पर रविवार को कड़ी निगरानी के बीच नीट परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन रहे। भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्नों ने भी परेशान किया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल से प्रश्नपत्र का पैटर्न बदला हुआ था। इस बार प्रश्नों में विस्तृत जानकारी अधिक मांगी गई। नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के निर्धारित समय दो बजे से आधा घंटे पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर बंद कर दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं विघ्न रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त 10 परीक्षा केंद्रों को तीन सेक्टर में विभाजित कर तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, श्रीगंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2910 परीक्षार्थियों में से 2833 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed