{"_id":"5a0d49604f1c1bce408b70df","slug":"chemically-coated-pea-caught-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! मंडी में बिक रही सस्ती हरी मटर के नाम पर हो रहा धोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! मंडी में बिक रही सस्ती हरी मटर के नाम पर हो रहा धोखा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
मटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बोदला में गुरुवार को खाद्य विभाग ने हरा केमिकल मिलाकर बेची जा रही मटर को पकड़ा है। यहां एक ठेले वाला इस हानिकारक मटर को पैकेट में बेच रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से करीब 1 क्विंटल मटर नष्ट कराई है।
सब्जियों में मटर की बढ़ती खपत को देखते हुए ठेले वालों ने ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आगरा के बोदला स्थित सब्जी मंडी में ठेला लगाने वाले ने सूखी सफेद मटर को गलाकर मुलायम कर दिया। इसके बाद हरे कैमिकल से हूबहू हरी दिखने वाली मटर तैयार कर दी।
गुरुवार को सस्ती मटर बिकने की सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडी में छापा मारा तो वहां हरे कैमिकल में भीगी हुई सफेद मटर पकड़ी गई। इस अधिकारियों की टीम ने करीब एक क्विंटल मटर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। अब विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोटा मुनाफा
मटर फिंकवाई
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सफेद मटर को हरा बनाकर बेचने वाले मोटा मुनाफ कमा रहे थे। भीगने के बाद मटर का वजन भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक किलो मटर करीब दो किलो के भाव में बिक रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें मिलाया जाने वाला कैमिकल भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।