{"_id":"6a81f4031c20adfb6d022bb5","slug":"chemical-laden-water-was-being-discharged-from-factory-into-canal-in-agra-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फैक्टरी से नहर में छोड़ा जा रहा था केमिकल युक्त पानी, सिंचाई विभाग की टीम ने उखाड़ दिए पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फैक्टरी से नहर में छोड़ा जा रहा था केमिकल युक्त पानी, सिंचाई विभाग की टीम ने उखाड़ दिए पाइप
Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
सार
आगरा में फैक्टरी की ओर से केमिकल युक्त पानी नहर में छोड़ा जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर माैके पर पहुंची टीम ने पानी को बंद करा दिया।
विज्ञापन
नहर की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा रजवाहा में एक कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी की ओर से नहर की पटरी काटकर पाइपों के माध्यम से केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद नहर विभाग की ओर से इसे बंद करा दिया गया है।
रुनकता के पास किरावली मुरेंडा रोड पर स्थित एल्विस कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी के संचालक की ओर से फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को सीधे नहर में छोड़ा जा रहा था। नहर के सामने ही स्थित होने के कारण, यह पानी आसानी से नहर में मिल रहा था।
ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए, नहर विभाग के सींचपाल गजेंद्र कुमार शर्मा शनिवार सुबह जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी के पाइपों को उखाड़कर पानी के प्रवाह को तुरंत बंद कर दिया। इस दौरान, विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा नहर में किसी भी प्रकार का केमिकल युक्त पानी छोड़ा गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।