फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemical fire breaks out in businessman house in agra

Agra: कारोबारी के घर में केमिकल से लगी आग...मच गई अफरातफरी, सूचना देने पर भी नहीं पहुंची दमकल

Sun, 21 Sep 2025 10:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 10:24 AM IST
सार

कारोबारी के घर में पेंट का काम चल रहा था। मजदूरों के जाने के बाद ज्वलनशील केमिकल में आग लग गई। परिवार में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल  नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Chemical fire breaks out in businessman house in agra
घर में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत स्थित बाग फरजाना में शनिवार शाम को कारोबारी के घर में केमिकल से आग लग गई। आग लगी देखकर पत्नी और तीन बच्चे पीछे के दरवाजे से बाहर निकल आए। सूचना देने पर भी दमकल नहीं पहुंची। क्षेत्र के लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर और सबमर्सिबल से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना शाम 7 बजे की है। बाग फरजाना स्थित स्टेट बैंक कालोनी निवासी जुगल कुमार वर्मा का स्टोन मेंटेनेंस का काम है। वह शाम को संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर थे। तभी परिजन ने घर में आग लगने की जानकारी दी। घर में पेंट का कार्य चल रहा है। इस वजह से ज्वलनशील केमिकल रखा हुआ था। मजदूरों के जाने के बाद घर में आग लग गई। 
विज्ञापन

 

कारोबारी की पत्नी कंचन वर्मा, बेटी मन्नत (12), अंश (8) और ढाई साल की गाैरी बच गए। आग में काउंटर, टेंट का सामान सहित अन्य जल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने पर भी दमकल नहीं पहुंची। पड़ोसियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 

सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत दमकल भेजी जाती है। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed