फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chemical businessman went missing who left home to go to Dhaulpur in Agra

Agra: धौलपुर जाने को निकला केमिकल व्यापारी लापता, फोन आ रहा बंद; घरवाले परेशान... पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 08 May 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 06:00 PM IST
सार

घर से धौलपुर जाने को निकला केमिकल व्यापारी लापता हो गया। उसका फोन बंद आ रहा है। घरवाले परेशान हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Chemical businessman went missing who left home to go to Dhaulpur in Agra
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर से धौलपुर जाने को निकला केमिकल व्यापारी लापता हो गया। पत्नी एलिस ने बुधवार को थाने में पति शिवम की लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने एलिस की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला सदर थाना क्षेत्र के देवरी रोड का है। यहां के निवासी शिवम यादव केमिकल व्यापारी हैं। 5 मई की शाम धौलपुरजाने की कहकर घर से निकले थे। रात्रि में धौलपुर होटल मे रुके। 6 मई दोपहर पत्नी एलिस के फोन पर बात हुई। शिवम ने बताया कि सैंया तक आ गए हैं। एक घंटे में घर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई। शिवम को फोन किया तो फोन स्विच आफ हो गया था। शिवम के दोस्तों को भी कोई जानकारी नहीं थी। बुधवार दोपहर पत्नी एलिस व परिजन थाना सैंया पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शीघ्र ही व्यापारी का पता लगा लिया जाएगा। वहीं पत्नी एलिस ने बताया कि पति शिवम का फोन बंद आ रहा है। बुधवार सवेरे फोन से मैसेज आया था। कल तक घर आने की कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed