{"_id":"69fcb004ce63ab2e750fe587","slug":"cheating-caught-in-agra-university-examinations-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: सेमेस्टर परीक्षा में बोल-बोल कर कराई जा थी रही नकल, विश्वविद्यालय ने तीन केंद्र किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: सेमेस्टर परीक्षा में बोल-बोल कर कराई जा थी रही नकल, विश्वविद्यालय ने तीन केंद्र किए निरस्त
Thu, 07 May 2026 09:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 07 May 2026 09:23 PM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है। सचल दल ने कई केंद्रों के खिलाफ रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को साैंपी है। इस पर तीन केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल कराने वाले तीन और कॉलेजों का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इनमें बोल-बोलकर नकल कराने की सचल दल ने रिपोर्ट दी थी। इस परीक्षा के दौरान अभी तक सामूहिक नकल में पांच परीक्षा केंद्र निरस्त किए जा चुके हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय के नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम, द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर और परास्नातक के एमए, एमएससी, एमकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। सचल दल ने तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि सीसीटीवी कैमरे नियंत्रण कक्ष से लिंक नहीं था। छापे के समय परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों में अफरा तफरी देखी।

Trending Videos
इस पर एसजीएल गर्ल्स कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गोवर्धन, मथुरा को निरस्त कर दिया है। इसके परीक्षार्थी अब श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय गोवर्धन मथुरा में परीक्षा देंगे। जगनेर के श्री सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कॉलेज और खेरागढ़ के राम हरी महाविद्यालय में भी यही स्थिति मिली। इन दोनों के परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए नए केंद्र बना दिए हैं। सुरेश चंद शर्मा डिग्री कॉलेज स्वकेंद्र के साथ ही इसमें संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजूकेशन जगनेर रोड के छात्रों का भी केंद्र था। इन तीनों की परीक्षाएं अब श्री सुरेश चंद सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय जगनेर में होंगी। संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गड़बड़ी मिलने पर छात्राओं की परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी। इसकी पर्यवेक्षक बीडीके कॉलेज की डॉ. मीरा सिंह को बनाया है।
अभी 10 कॉलेज और रडार पर
परीक्षाओं में नकल कराने के मामले में 10 कॉलेज रडार पर हैं। इन कॉलेजों में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी और नकल की रिपोर्ट मिली है। सचल दल की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। ऐसे में इनमें सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा। नकल मिलने पर इनमें पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि अभी कई रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। गडबड़ी और नकल पर कार्रवाई तय है।