फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheater caught in BAMS exam in Agra

Agra: बीएएमएस की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, जेब में पर्ची रखकर लाया था, अब तक नौ धरे जा चुके

Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 08:17 PM IST
सार

आगरा में बीएएमएस की परीक्षा में नकलची पकड़ा गया। वह जेब में पर्ची रखकर लाया था। चेकिंग करते समय परीक्षक ने उसे पकड़ा लिया। अब तक नौ नकलची पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Cheater caught in BAMS exam in Agra
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा में बुधवार को भी एक नकलची पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक के तलाशी लेने पर परीक्षार्थी की जेब में नकल की पर्ची मिली। अब तक नौ नकलची धरे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में नकलची पकड़ा गया। यह एसएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आगरा का छात्र है। बुधवार को बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल की रोग निदान एवं विकृति विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र और चतुर्थ प्रोफेशनल (विशेष व पूरक) के परीक्षार्थियों की पंचकर्म प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना दर्ज किया; उड़ा दिए 18 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ नकल में कार्रवाई की गई। बीएएमएस की परीक्षा के दौरान अब तक कुल 9 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 8 नकलची आईईटी में और 1 इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के कंप्यूटर सेंटर में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed