फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated of Rs 1.50 lakh in the name of getting a job

Agra News: नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे

Mon, 15 Jul 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.50 lakh in the name of getting a job
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव जयराम नगर भदई निवासी एक युवक से पुत्र को रोडवेज में परिचालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी की गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से की थी। मामले में किशनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र नौकरी के लिए प्रयास कर रहा है। कुछ समय पहले कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला सड़क निवासी अवधेश पाल ने पुत्र की रोडवेज में परिचालक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने के लिए 22 जुलाई 2023 को 70 हजार, 23 जुलाई को 30 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद पुत्र व उसके साथी से नौकरी लगवाने के नाम पर 25-25 हजार रुपये और लिए गए। अवधेश पाल ने 15 दिनों में दोनों बेटों की परिचालक के पद पर नौकरी लगवाने का वादा किया था। लेकिन 15 दिन का समय भी बीत गया। फिर आरोपी ने आश्वासन दिया कि परेशान न हो नौकरी लग जाएगी नहीं तो ब्याज सहित रुपये वापस करूंगा। कई दिन बीतने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो अवधेश टाल मटोल करने लगा। अब वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। उनके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed