फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated of Rs 13 lakh in the name of job in Railways accused went and hid in Haridwar Agra police caught

UP News: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये, हरिद्वार में जाकर छिप गया आरोपी; आगरा पुलिस ने दबोचा

Sat, 10 Aug 2024 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 11:00 AM IST
सार

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर जिस आरोपी ने 13 लाख रुपये की ठगी की, वो पुलिस को एक साल से चकमा दे रहा था। पुलिस से छिपने के लिए हरिद्वार में अपना ठिकाना बनाया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 
 

विज्ञापन
Cheated of Rs 13 lakh in the name of job in Railways accused went and hid in Haridwar Agra police caught
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी राजकुमार मीना हरिद्वार में छिपा था। जगदीशपुरा थाने की पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। उसकी एक साल से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 निवासी खानचंद सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। 16 अक्तूबर 2023 को थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज हुआ। मामले में राजकुमार मीना, उसकी पत्नी और बेटा नामजद किए गए। खानचंद सिंह ने पुलिस को बताया कि राजकुमार उनके भतीजे के सहपाठी के पिता हैं।
विज्ञापन


 

उनका घर में आना-जाना था। इस दौरान राजकुमार ने रेलवे के अधिकारियों से जान पहचान का दावा किया। टीसी की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि राजकुमार ने नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपये ले लिए। 1 साल में नौकरी नहीं लगने पर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने समधी भिक्खी लाल से भी उनके बेटे और दामाद की नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख से अधिक रुपये एडवांस में ले ली। मगर, नौकरी नहीं लगी। आरोपी घर से भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस तलाश में लगी थी।

बैंक ने नीलाम कर दिया था घर
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजकुमार के घर पर लोन था। बैंक ने किस्त जमा नहीं होने पर घर नीलाम कर दिया। पुलिस को पता चला कि वह हरिद्वार में छिपा है। इस पर टीम गई तो वह एक मकान में मिल गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed