फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated of 30 thousand rupees in the name of getting loan from bank

Agra News: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगे 30 हजार रुपये

Sat, 18 May 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 May 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Cheated of 30 thousand rupees in the name of getting loan from bank
बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगे 30 हजार रुपये
विज्ञापन

-सभापुर के रहने वाला है पीड़ित, किशनी थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। बैंक से लोन कराने के नाम पर सभापुर निवासी एक युवक से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी जानकारी होने के बाद पीड़ित ने रुपये वापस लेने के काफी प्रयास किए। लेकिन रुपये वापस नहीं मिल सके। परेशान होकर पीड़ित युवक की ओर से तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव सभापुर (रामनगर) निवासी जाबुददीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसको व गांव के दीपू और पूजा कठेरिया को जवापुर निवासी एक दलाल ने बैंक से दिलाने की बात कही थी। इसके लिए प्रति व्यक्ति से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। लोन पाने के लिए तीनों ने दलाल को कुल 30 हजार रुपये दे दिए। लेकिन रुपये लेने के कई दिन बीतने के बाद भी लोन नहीं मिला। जब इस बारे में दलाल से बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि उन लोगों के साथ ठगी हुई है। एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। न तो रुपया वापस मिल रहा है न हीं लोन हो सका। रुपये वापस मांगने पर नामजद गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वाले दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed