{"_id":"114b735fff6afa53c01ec02984f0d7ad","slug":"chaupal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होना आवश्यक’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होना आवश्यक’
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गढ़ी रामी में अमर उजाला और मैक्स ब्लॉक्स की ओर से शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पीडी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होना आवश्यक है। इससे जनता और प्रशासन के बीच समस्या व समाधान की स्थिति स्पष्ट हो जाती है। राशन और राशन कार्ड के संबंध में मिली शिकायतों के बारे में कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही है। पात्रों को सूची में शामिल और अपात्रों को अलग किया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है।
किसान नेता मनोज शर्मा, राजपाल फौजी, धर्मेंद्र सिंह ने भू-अधिग्रहण के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में पुलिस से नरमी दिखाने की मांग की। सीओ जगवीर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस-शासन न्याय पालिका के आदेश का पालन कर रहा है। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में जनता से सहयोग की अपील की। बीडीओ ब्रजमोहन अम्बेड ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें। समूह बनाने की योजना और उनके लाभ बताए। तहसीलदार कुमार संजय ने कहा कि सूखा राहत के चेक किसानों को जल्द ही मिल जाएंगे। चौपाल की व्यवस्था संभाल रहे ग्राम प्रधान राकेश सिंह सिकरवार ने बिजली कटौती, जर्जर तार और फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों की समस्या को उठाया। इस पर एसडीएम ने जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह, एडीओ पंचायत शेरसिंह यादव, डा. सूर्यप्रकाश, डा. उपेंद्र कुमार, डा. महेंद्र प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव वार्ष्णेय, एडीओ समाज कल्याण बीएस माथुर ने भी शिकायतें सुनीं। चौपाल में प्रधान नरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह परमार, माधव सिंह, लाल कुमार सिंह, भाकियू (भानू) जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे। चौपाल का संचालन दीवान सिंह सिकरवार ने किया।